परिवार की आस थी निकलेगी बारात, निकली अर्थी
रामगढ़, मई 29 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर के मारंगमारचा के रहनेवाले 25 वर्षीय प्रकाश महतो पिता चरकु महतो की मौत एक दिन पहले असम में हुए सड़क हादसे में हो गई। युवक पेशे में ट्रक ड्राइवर था और नागपुर महाराष्ट्र में रहकर ट्रक चलाया करता था। इसी क्रम में में वह ट्रक में समान लादकर असम के लिए निकला था। ट्रक से समान खाली कर वापस नागपुर महाराष्ट्र जा रहा था। इसी क्रम में असम में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। महिलाओ ने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक का शव गुरुवार को उसके पैतृक गांव मारंगमरचा पंहुचा। शुक्रवार को युवक पुरे विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव के अलावा आसपास के गांव से सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.