धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने मंगलवार को दर्जनों क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। पेयजल, गंदगी व बिजली संकट की शिकायत सुनने को मिली। संजीव ने कहा कि केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि आपके परिवार का हिस्सा बनकर आपकी सेवा करने आया हूं। सिंदरी व झरिया में पेयजल, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। जनता जर्नादन अपना आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दें। जनता का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इससे पूर्व उन्होंने सिंदरी मोड़ पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू किया। वार्ड संख्या 53 व 54 तथा झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। चासनाला पहुंचने पर पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.