परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब, एसडीएम से गुहार
मऊ, जून 19 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला कसैला के करुवीर के पुरवा निवासी अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनका तथा उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। अखिलेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने से उनके परिवार के सदस्य मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। मामले को लेकर उन्होंने मधुबन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराते हुए नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की है। अखिलेश कुमार का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य वर्षों से संबंधित ग्राम पंचायत के निवासी हैं। इसके बावजूद सूची से नाम गायब होना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.