भदोही, मार्च 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी गांव में चोरों ने घर को खंगाला। इस दौरान मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरों में रखे हजारों रुपये के गृहस्थी के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। गैर प्रांत से आने के बाद भवन स्वामी ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया। उक्त गांव निवासी त्रिभुवन उपाध्याय ने कहा कि वह पूना, महाराष्ट्र एवं छोटे भाई गुजरात के अहमदाबाद में रोजगार के सिलिसले में रहते हैं। घर पर किसी के ना होने के कारण मौका पाकर चोरों ने 23 और 24 मार्च की रात पांच कमरों का ताला चटका कर अंदर रखे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों द्वारा चोरी की जानकारी फोने से देने के बाद वह 29 मार्च को घर आए और जानकारी होने पर तहरीर दिया। कहा कि चोरों ने 14 पीतल की परात, पांच हंडा, आठ पीतल का लोटा, 60 थाली, गिलास, कटोरा समेत हजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.