परिवार कल्याण संसाधनों की कम उपलब्धता पर स्पष्टीकरण
पटना, जून 14 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दानापुर-खगौल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिवार कल्याण संसाधनों की अपेक्षाकृत कम उपलब्धता को लेकर कई स्वास्थ्य उप केंद्र के सीएचओ व एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार को सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने इसके लिए पत्र जारी किया है। गंगहारा, कासिमचक, उसरी, शिकारपुर, मानस, मुबारकपुर सहित विभिन्न अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य उप केंद्रों के सीएचओ और एएनएम को निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुसार तीन दिनों के भीतर स्पष्ट्रीकरण का जवाब देने को कहा गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कर्मियों से यह भी पूछा है कि उनके कार्यक्षेत्र में परिवार कल्याण संसाधनों की उपलब्धता कम रहने के क्या कारण है। यह भी पढ़ें- परिवार कल्याण संसाधनों की कम उपलब्धता पर स्पष्टीकरण जून 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.