सासाराम, मार्च 8 -- पेज चार की सेकेंड लीड अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे विचार जिला परियोजना समन्वयन इकाई जीविका द्वारा दीदियों को किया गया सम्मानित सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरडीए सभागार में डीडीसी विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में महिलाओं की सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और बदलते सामाजिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने इसे आत्मविश्वास का दिन बताते हुए कहा कि हर महिला के भीतर आत्मविश्व...