लखनऊ, अप्रैल 14 -- नगराम,संवाददाता। नगराम में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये की गहने पार कर दिए। घटना के वक्त पीड़ित अपनी मां का इलाज गोमतीनगर के खरगापुर के निजी अस्पताल में कराने गया था। मंगलवार सुबह पड़ोसी की पत्नी ने फोन कर घर का ताला खुला होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।बहरौली गांव निवासी अभिषेक मिश्रा मजदूर है। पीड़ित ने बताया कि घर पर मां शांती देवी और बड़ा भाई राहुल है। अभिषेक ने बताया कि मां शांती की तबीयत खराब चल रही थी। वह बीते दो अप्रैल को गोमतीनगर के खरगापुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मां की जांच की और उन्हें भर्ती कर लिया। दोनों भाई मां की देखरेख में अस्पताल में थे। घर पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार सुबह पड़ोसी महेश की पत्नी गुड़िया का फोन आया कि घर के गेट में लग...