गुड़गांव, सितम्बर 4 -- गुरुग्राम। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग की ओर से सितंबर माह में गुरुग्राम में परिवारों, प्रतिष्ठानों और उद्यमों से संबंधित विभिन्न सर्वेक्षण किए जाएंगे। सर्वेक्षण से जुटाई जानकारी का उपयोग राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर योजना निर्माण और नीति निर्धारण के लिए किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान एनएसओ के अधिकारी डिजिटल उपकरणों (टैबलेट) तथा निर्धारित सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...