खगडि़या, सितम्बर 29 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे में शामिल नए लाभुकों में पात्र परिवारों की सूची के अनुमोदन एवं उसे सार्वजनिक करने की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को खजरैठा पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में आवास प्लस सर्वे की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में सर्वे के आधार पर पात्र पाए गए 1026 लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया गया। सूची को लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चा हुई। पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल होने से लंबे समय से पक्के आवास की उम्मीद लगाए परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है । यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास योजना की प्रतीक्षा सूची का ग्राम सभा से हुआ अनुमोदन ग्राम सभा क...