फतेहपुर, जनवरी 23 -- हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए यदि वह एकजुट नहीं होंगे तो समाज में संस्कृतिक वैमनस्यता फैल सकती है जिससे हिन्दू समाज को एकजुट करना असम्भव होगा। केशव बस्ती में गुरूवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता अखंड प्रताप ने उक्त विचार प्रकट किए। उन्होंने हिंदू समाज को संदेश दिया कि अपने परिवार में हमको पंच परिवर्तन के विषय में (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य) का बोध कराना होगा। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन अखंड प्रताप (सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख कानपुर प्रांत), स्वामी डॉक्टर मदन गोपाल दास (कामदगिरि चित्रकूट) व साध्वी मुस्कान सखी (महामंडलेश्वर वैष्णव किन्नर अखाड़ा भरवारी कौशांबी) के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा प्रज्वलन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.