परिवारों के बींच बढ़ रही दूरियों को करें खत्म
बिजनौर, मई 16 -- नजीबाबाद। रमेश नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। इस मौके पर परिवार को जोड़ने और बढ़ रही दूरियों को पाटने का आह्वान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शालू दीदी ने कहा कि नैतिक व पारिवारिक मूल्यों में कमी से परिवारों में दूरियां बढ़ रही हैं। आध्यात्मिक ज्ञान और परमात्मा से संबंध जोड़ने से परिवार में सुख, शांति और सहयोग का वातावरण बनता है। ब्रह्माकुमारी राधा ने परिवार के साथ समय बिताने और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुमारी भव्या ने नृत्य प्रस्तुति दी, प्रेरणा और शमशेर सिंह राठी ने कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.