संभल, अप्रैल 6 -- वैश्य एकता मंच संभल की कार्यकारिणी ने समाज के विकास और विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की। कार्यकारिणी ने वैश्य समाज संभल के सभी आठ उप वर्गों के परिवारों के आंकड़े एकत्रित करने के लिए एक विशेष पत्रक का विमोचन किया। कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य अमित गुप्ता के विद्यालय, ग्लोरियस इंस्टीट्यूट में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के परिवारों के आंकड़े एकत्रित करना और जिम्मेदारियों का निर्धारण करना था। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपने-अपने उप वर्ग की सभा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष से संपर्क करके आवश्यक आंकड़े जुटाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वैवाहिक समारोह...