लखनऊ, मार्च 18 -- मोहनलालगंज। संवाददाता नगर पंचायत के मऊ कस्बे में रहने वाले रियाजुद्दीन उर्फ राजू कुरैशी ने बताया कि सऊदी अरब के दम्माम में उनका लड़का रिहान काम कर रहा है। मध्य पूर्व मे चल रहे युद्ध को लेकर परिजनों को चिंता सता रही है। हालांकि बेटे से रोज बातचीत होती है। बेटे ने बताया कि वह जहां रहता है वहां दहशत का माहौल नहीं है। परिजनों की दहशत कम करने के लिए वीडियो कॉल से भी बात करता है। इसीलिए दूसरे बेटे आमिर कुरैशी को भी सऊदी अरब भेज रहें हैं। उनके बेटे की फ्लाइट गुरुवार को है। हसीन जहां का बेटा नसीम भी सऊदी अरब में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बेटे ने बताया कि वहां कोई चिंताजनक हालात नहीं है। परिजन जरूर सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.