महोबा, मई 20 -- श्रीनगर, संवाददाता। परिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के अतरार माफ गांव निवासी 30 वर्षीय गुलाब सिंह का शव खेत में लगे पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि परिजनों के विवाद के बाद युवक ने कदम उठाया है। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है। बुधवार को जब युवक काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। बाद में खेत में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह भी पढ़ें- मुंगेर : पारिवारिक विवाद से परेशान होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...