पटना, मार्च 8 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि एनडीए परिवारवादी राजनीति को स्थापित करने में जुटा हुआ है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता अब तक परिवारवादी राजनीति पर बड़ी-बड़ी बात करते थे, लेकिन जिस तरह से निशांत कुमार को जदयू में शामिल करने के मौके को इवेंट बनाया गया, उससे यह साफ है कि जदयू नेता इसके लिए कितने बेचैन थे। जदयू को कहीं न कहीं परिवारवादी राजनीति का ही सहारा लेना पड़ा। एक ओर जहां भाजपा ने सीएम को राज्यसभा भेजकर अपने लिए सीएम की कुर्सी सुरक्षित कर ली तो दूसरी ओर जदयू में निशांत कुमार की ताजपोशी हो गई। इस घटना से यह भी साबित हो गया है कि एनडीए को आम लोगों की नहीं अपनी चिंता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...