पटना, मई 10 -- भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मंत्रिमंडल में परिवारवाद को लेकर दिये बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि परिवारवादी पार्टियों में राजा का बेटा राजा बनता है, तेजस्वी यादव इसके उदाहरण हैं। भाजपा और एनडीए में यह नहीं होता है। आम कार्यकर्ता में से एक पार्टी के सर्वोच्च पद पर सुशोभित होता है। ‎‎उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद जेल गए, तो अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। जब उपमुख्यमंत्री बनाने की बात आई, तो अपने पुत्र तेजस्वी यादव को चुना, जो नौवीं कक्षा फेल हैं। वहीं, लालू प्रसाद ने अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य मंत्री बनाया और बेटी मीसा भारती को संसदीय चुनाव का टिकट दिया गया। यह भी पढ़ें- परिवारवादी पार्टियों में राजा का बेटा राजा बनता : मै...