औरैया, सितम्बर 28 -- औरैया, संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर की ओर से रविवार को तिलक नगर स्थित बाबा भूतेश्वर धाम में नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं से परिवार की सीमाओं से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने भावी पीढ़ी को शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन में आचार्या मांडवी देवी ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को घर की चहारदीवारी से निकलकर समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार ने आंदोलनों को सफल बनाने का लिया संकल्प संतानों में अच्छे संस्कारों का बीज...