परिवार, मुंहबोले मामा या कोई तीसरा? तेजस्वी कब करेंगे MLC कैंडिडेट का ऐलान
नई दिल्ली, जून 7 -- Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से स्थिति लगभग स्पष्ट कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। वहीं, जेडीयू ने भी चार उतारे हैं। हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी का एक कैंडिडेट उपचुनाव के लिए मैदान में है, जो कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। चिराग पासवान ने भी कल एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अब सबकी निगाहें महागठबंधन और उपेंद्र कुशवाहा पर टिकी हुई हैं। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अब तक कैंडिडेट के नाम का ऐलान नहीं किया है। विधान परिषद की गणित के मुताबिक विपक्षी खेमे के सिर्फ एक ही उम्मीदवार को जीत मिल सकती है। ऐसा इसलिए कि एक एमएलसी को कम से कम 28 विधायकों के समर्थन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.