परिवार, दंगा और अपराधियों का गठजोड़ है पीडीए : डिप्टी सीएम
चंदौली, अक्टूबर 24 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शनिवार को दशमी पोखरा पर चल रही श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। 2027 में फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह बात अखिलेश यादव भी जानते हैं, इसलिए वह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन उनके समर्थक गुंडे और माफियाओं को लग रहा है कि अखिलेश आ रहे हैं। यही सोचकर आज यूपी की जेलों में बंद माफिया जश्न मना रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: श्रीराम की कथा से सनातन धर्म को मिलेगी मजबूती-डिप्टी सीएम उन्हें लग रहा है कि सपा सरकार आएगी तो वह फिर से बाहर आकर वसूली और गुंडई करेंगे। उन्होंने यह भी कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.