बक्सर, सितम्बर 16 -- खुशी डुमरांव अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय को प्रथम महीने में जिलावार व कार्यालयवार रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अन्तर्गत दायर परिवादों के सफलतापूर्वक निष्पादन में बक्सर जिला को अगस्त माह के लिए राज्य में तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा डुमरांव अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय को सूबे में पहला और सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को पूरे बिहार में 6 जून 2016 को लागू किया गया था। जिसके अन्तर्गत आमजनों द्वारा दायर किये गये परिवाद पर सुनवाई कर उनके शिकायतों का निपटारा किया जाता है। इसकी खासियत है कि परिवादी और लोक प्राधिकार को आमने-सामने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.