बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। गांवों में आवागमन को आसान बनाने व युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से गांव के लोगों को सेवा का लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को सस्ती और सुगम परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए निजी वाहन संचालकों से जिला स्तर पर अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की गई है। योजना के तहत जिले के हर गांव को परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में 15 से 28 सीट वाले डीजल व इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हो सकते हैं। वाहन की अधिकतम आयु आठ वर्ष निर्धारित की गई है। वाहन संचालन के लिए 10 वर्ष का अनुबंध किया जाएगा। यह अनुबंध पांच वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकता है। वाहन स्वामियों को परमिट शुल्क में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। साथ ही निर्धारित किराया सीमा तक पूरी आय भी वाहन स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.