रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निजी स्कूलों द्वारा बस और वैन से लिए जा रहे परिवहन शुल्क में अचानक की गई बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुशील गाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभिभावक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आयोजित बैठक के बाद परिवहन शुल्क 2200 रुपये से बढ़ाकर 3700 रुपये मासिक कर दिया गया है, जो सीधे तौर पर अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले से ही बच्चों की शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य खर्च काफी अधिक हैं, ऐसे में परिवहन शुल्क में इतनी बड़ी वृद्धि पूरी तरह अनुचित है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने कहा कि इस फैसले से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अति...