परिवहन विभाग 28 से विशेष अभियान
हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हाईवे पर जुगाड़ के दम पर भारी भरकम ढांचों को खींचते और सुरक्षा मानकों को धता बताते वाहन अब सीधे परिवहन विभाग के निशाने पर हैं। आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पाण्डेय ने बताया कि 28 से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाकर न केवल चालान काटे जाएंगे, बल्कि सड़कों से ऐसे खतरनाक और अवैध वाहनों को बाहर किया जाएगा। विभाग का मुख्य फोकस उन अनधिकृत वाहनों पर है जो नियमों को ताक पर रखकर पीछे किसी अन्य साधन को बांधकर या खींचकर (टो) ले जाते हैं। इनमें आमतौर पर दिखने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर, वाटर टैंकर, कंक्रीट मिक्सचर, क्रेन, फूड वैन और दोपहिया वाहनों में अवैध रूप से जोड़ी गई साइड कार जैसे वाहन शामिल हैं। विभाग ने अपनी इंटरसेप्टर, सचल दल और बाइक स्क्वायड टीमों को खुली छूट देने के साथ पुलिस के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.