पटना, मार्च 10 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक (दारोगा) के 33 पदों पर नियुक्ति को अंतिम परीक्षाफल मंगलवार को जारी कर दिया है। कुल 22 पुरुष तथा 11 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु योगदान की कार्रवाई राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा की जायेगी। गौरतलब है कि इन पदों को लेकर मई 2025 में विज्ञापन निकाला गया था। प्रारंभिक तथा मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा एवं साक्षात्कार का हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...