लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा होने के बाद भी कृपा बनी है। 1671 चालक बिना बस चलाए वेतन उठा रहे हैं। 50 प्रतिशत चालक शून्य किलोमीटर चले।उन्होंने कहा कि इधर गर्मियों की छुट्टियों में जनता आने-जाने के लिए परेशान है और उधर भाजपाई और उनके संगी-साथी परिवहन विभाग के पहिये खोलकर बेचने में लगे हैं, यही वो कारण है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के विकास की गाड़ी भाजपा के भ्रष्टाचार की मारी धंसी सड़क में धंसकर पूरी तरह ठहर गई है। दरअसल, यातायात-आवागमन का बाधित होना, अर्थव्यवस्था का बाधित होना होता है। भाजपाई ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं, ट्रिलियन डॉलर की अपनी व्यवस्था बनाने में लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.