गोड्डा, मार्च 2 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के बांझी तालझारी मुख्य मार्ग से परिवहन विभाग पदाधिकारी ने बीते शनिवार देर शाम बिना परमिट चल रहे गिट्टी लोड हाइवा ट्रक वाहन को पकड़कर थाना को सौंप दिया है। इस संबंध में बताया जाता है कि परिवहन विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोड्डा रामगढ़ एवं हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग में बिना परमिट के गिट्टी,छाई छड़ एवं अन्य सामग्री लोड ट्रक हाइवा एवं 407 ट्रक आवाजाही जारी है। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और एक गिट्टी लोड हाइवा ट्रक वाहन को पकड़कर कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई है। गिट्टी लोड हाइवा ट्रक वाहन को सुरक्षा हेतु थाना में रखा गया है। आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.