उरई, अप्रैल 17 -- उरई। संवाददाता जिले में डीएम के निर्देशन में परिवहन विभाग ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूला है। बीते वित्तीय वर्ष में एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल द्वारा एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च तक जुर्माने के रुप में निर्धारित क्रमिक लक्ष्य 432 लाख के सापेक्ष 491.32 लाख जुर्माने के रुप में धनराशि वसूल की है। इस तरह प्रदेश में सबसे अधिक जुर्माना वसूल करने वाले अधिकारी बने हैं जबकि क्रमिक लक्ष्य में वह प्रदेश में दूसरे स्थान है। मार्च 2026 में निर्धारित मासिक लक्ष्य 36 लाख के सापेक्ष 54.32 लाख की वसूली की गई है जो निर्धारित लक्ष्य का 150.89 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- डीटीसी की आय में 173 करोड़ की बढ़ोतरी : परिवहन मंत्री इसके साथ ही उन्होंने लोकेशन माफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए उनको जेल भिजवाया जिससे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध युद्धस्त...