चंदौली, जनवरी 13 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन चालकों के लिए एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने किया। शिविर में चालकों और डीएल अभ्यर्थियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने कुल 35 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि अक्सर कमजोर दृष्टि के कारण चालकों को सड़क पर स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जो गंभीर हादसों का कारण बनता है। इसलिए नियमित आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।...