भभुआ, अप्रैल 17 -- भभुआ। कचहरी पथ स्थित सदर थाना के पास शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों का चालान काटा और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। चार चक्का वाहनों की भी जांच की गई। सीट बेल्ट, दस्तावेज, चालक के लाइसेंस आदि की जांच की। डीटीओ, एडीटीओ आदि थे। फोटो- 17 अप्रैल भभुआ- 13 कैप्शन- कचहरी पथ में सदर थाना के पास शुक्रवार को वाहन की जांच करते अधिकारी। बीईओ को आवेदन देकर की शिकायत भगवानपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय दुल्लहपुर के शिक्षक सत्येंद्र नारायण मिश्र ने शुक्रवार को बीईओ को आवेदन देकर उनके आदेश का स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा पालन नहीं करने की शिकायत की। आवेदन में कहा गया है कि चिकित्सा अवधि का स्वीकृति से संबंधित आपके द्वारा आवेदन प्राप्त कराया...