पटना, अप्रैल 3 -- परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ की तुलना में 4191.55 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। इस प्रकार लक्ष्य से 103 प्रतिशत राजस्व जुटाकर विभाग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। मंत्री ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये थे कि डीटीओ स्तर पर राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जाए। उन्होंने विगत दिनों में काम में लापरवाही बरतने वाले कुल 40 अधिकारियों के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया था। इनमें डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई और ईएसआई स्तर के अधिकारी शामिल थे। साथ ही, बकाया राशि वसूलने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं चेक-पोस्टों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.