परिवहन विभाग ने चार माह में काटे पांच लाख चालान
लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शून्य मृत्यु दर की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग ने भी सख्ती बढ़ाई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में चार माह में नियमों की अनदेखी के मामलों में पांच लाख चालान किए गए हैं और अब तक 172 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 474 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला गया था।
यातायात नियमों की सख्ती अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) केडी सिंह गौर के अनुसार विभाग के प्रवर्तन दल ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रदेश भर में अभियान के तहत कार्रवाई की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.