रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने गुरुवार देर रात अभियान चलाकर चार ओवरलोड वाहनों को सीज कर आठ वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही तीन लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। डीएम के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने दो दिन में 10 ओवरलोड वाहनों सहित 16 वाहनों को सीज किया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सीज किए गए वाहनों में एक ट्रैक्टर ट्राली, तीन बड़े भार वाहन को बिना डीएल और ओवरलोड में सीज किया गया है। टीम में उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी गौरव खाती, रवि क्वीरा, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...