कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीटीओ विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में शनिवार को झुमरी तिलैया थाना के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच की गई। साथ ही टोटो और ऑटो चालकों के कागजात एवं लाइसेंस की भी जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग की टीम द्वारा यह अभियान जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चलाया गया। लोग बोले:- परिवहन विभाग की लापरवाही से रोजाना हो रहे हादसेस्थानीय लोगों ने वाहन जांच अभियान को लेकर कहा कि परिवहन विभाग देर से जागता है। लोगों का कहना है कि इस तरह का अभियान केवल कभी-कभार चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इसे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.