परिवहन विभाग ने किया 12 वाहनों का चालान
गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन वाराणसी मनोज वर्मा के नेतृत्व जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल वाहनों और मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की जांच की गई। जांच में तीन ओवरलोड ट्रकों, पांच मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों और दो स्कूल वाहनों को बंद किया गया। इसके अलावा विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 12 वाहनों का चालान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और इससे आम लोगों को परेशानी होती है। वहीं स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। यह भी पढ़ें- 25 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का किया चालान इस दौरान एआरटीओ धनवीर यादव, पीटीओ लव कुमार और टीएसआई मनीष त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.