परिवहन विभाग ने किए 18 चालान, तीन वाहन सीज
विकासनगर, जून 25 -- धर्मावाला व विकासनगर में परिवहन विभाग ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 18 वाहनों के चालान किए गए, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान विभाग की टीम ने दो ऐसे निजी वाहनों को पकड़ा, जो नियमों के विपरीत व्यावसायिक उपयोग में संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा एक वाहन बिना वैध परमिट के सड़क पर चल रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने किए 18 चालान, तीन वाहन सीज उन्होंने कहा कि निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग और बिना परमिट संचालन कानूनन अपराध है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.