रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 141 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही 25 वाहनों को सीज किया गया है। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना परमिट के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई की। कुल 141 वाहनों का विभिन्न अभियोगों में चालान किया गया। साथ ही 25 वाहनों को सीज भी किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने खनन में लिप्त दो ओवरलोड डंपरो का चालान कर सीज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.