परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा, 52 वाहनों के चालान
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में एआरटीओ रुद्रपुर नवीन सिंह की अगुवाई में टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 15 वाहन सीज किए गए। जांच में छह चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले। क्षमता से अधिक भार ले जाने पर आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Palamu News: 15 दोपहिया वाहन किया गया जब्त फिटनेस, परमिट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी आठ चालान किए गए। कृषि वाहनों और दोपहिया वाहनों से संबंधित दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.