पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ जनपद में होली पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग का विशेष सघन चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 47 वाहन स्वामियों के चालान किए गए। दो वाहनों को सीज भी किया गया। टीम में सीमा राणा, बलदेव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.