नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग के पोर्टल में गड़बड़ी के कारण दिल्ली के हजारों ऑटो-टैक्सी चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों का कहना है कि परमिट, एचपी एडिशन कराने समेत कई अन्य कार्यों के लिए फीस 10-10 गुना बढ़ाकर दर्शायी जा रही है। कई मामलों में ऑनलाइन शुल्क जमा कराने के बावजूद पोर्टल पर कर्मचारियों को इसका ब्योरा नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से उनसे बैंक की स्टेटमेंट मांगी जा रही है। ऑटो-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा का कहना है कि ऐसी दिक्कतें कई दिनों से हो रही है। एक टैक्सी चालक ने परमिट सरेंडर करना चाहा, इसके लिए सिर्फ 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके बावजूद चालक से 23 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.