परिवहन विभाग के पवेलियन में वाटर मेट्रो
पटना, मार्च 20 -- बिहार दिवस पर गांधी मैदान में परिवहन विभाग का भी पवेलियन होगा। इसमें वाटर मेट्रो की झलक मिलेगी। पवेलियन में जल परिवहन की अपार संभावनाओं को खास तौर पर उजागर किया जा रहा है। विभाग ने यहां एक लगभग 5 फीट ऊंचा अंतर्देशीय जल परिवहन(आईडब्ल्यूटी) का मॉडल तैयार किया है। पवेलियन के मुख्य द्वार पर दो फीट ऊंचा 3डी वाटर मेट्रो का मॉडल भी लगाया गया है। यहां राज्य के सात राष्ट्रीय जलमार्गों गंगा, गंडक, सोन, कोसी, घाघरा, पुनपुन और कर्मनाशा नदियों को भी आकर्षक ढंग से दर्शाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.