रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- पंतनगर। ​गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग रुद्रपुर की ओर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट और मुकुल अग्रवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बुनियादी नियमों, यातायात संकेतों और वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य अति आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने यातायात नियमों से जुड़ी अपनी शंकाओं का समाधान परिवहन अधिकारियों से लिया। विवि प्रशासन और छात्रों ने परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी की सराहना करते हुए इन नियमों का स्वयं पालन करने और समाज के अन्य ल...