परिवहन विभाग की नीलाम गाड़ी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी
देहरादून, जून 28 -- उत्तराखंड परिवहन विभाग की नीलामी वाली गाड़ी सस्ते में दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तपोवन एन्क्लेव, रायपुर निवासी अनुराग राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2026 में उनकी जान-पहचान आशीष शर्मा नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। कुछ समय बाद आशीष ने उन्हें बताया कि वह परिवहन विभाग देहरादून से नीलामी की गाड़ियां बिकवाता है। अनुराग को भी एक वाहन की आवश्यकता थी, इसलिए वह उसकी बातों में आ गए। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग की नीलाम गाड़ी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर वाहन नीलामी से जुड़े कुछ कागजात भी भेजे। कागजात देखकर अनुराग ने रायपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.