मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग के द्वारा अभियान के दूसरे दिन करीब 58 स्कूली वाहनों की जांच पडताल की गई है। उक्त वाहनों के दस्तावेज जांच करने के लिए टीम के द्वारा लिए गए है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने सभी स्कूली वाहनों का डाटा यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन जनपद में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच पडताल करने के निर्देश दिए है। गुरुवार को अभियान के दूसरे दिन भी स्कूली वाहनों की जांच पडताल की गई है। इस दौरान तीन स्कूलों के करीब 58 वाहनों का निरीक्षण करते हुए जांच की गई है। आरआई और पीटीओ की टीम ने उक्त वाहनों का गंभीरता से निरीक्षण किया है। उन्होंने जांच के लिए उक्त...