परिवहन विभाग की गाड़ी देखकर भाग रहे मक्का लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
पूर्णिया, जून 6 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन स्थित कॉलेज चौक ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। परिवहन विभाग की जांच टीम को देखकर तेज रफ्तार में भाग रहे मक्का लदे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर परिवहन विभाग की खड़ी गाड़ी से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक, परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक तथा विभागीय चालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। परिवहन विभाग की टीम एनएच-27 पर ओवरलोड एवं अन्य वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मक्का लदा एक ट्रैक्टर वहां पहुंचा। बताया जाता है कि जांच से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.