लखनऊ, जनवरी 29 -- परिवहन निगम की गलतियों से यात्रियों को अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। सुविधाओं को लेकर भी उन्हें दिक्कत उठानी पड़ रही है। यात्रियों की शिकायत पर विभाग ने सुधार का आश्वासन दिया है। यात्री हिमांशु जायसवाल ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को प्रयागराज जाने के लिए तेलीबाग से प्रयाग डिपो की बस यूपी 70 पीटी 7013 में सवार हुए। कंडक्टर ने टिकट दिया तो वह आलमबाग से काटा गया। विरोध करने पर कंडक्टर ने बताया कि ईटीआईएम मशीन में तेलीबाग का विकल्प नहीं आ रहा है। यात्री ने बताया कि मजबूरी में उन्हें करीब 10 किमी का अतिरिक्त किराया देना पड़ा। मामले की शिकायत मुख्यालय को की। जवाब में प्रयाग डिपो के अफसरों ने बताया कि ईटीआईएम में तेलीबाग का विकल्प नहीं दिया गया है। असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। सुधार का आश्वासन दिया। विदित हो कि परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.