रुद्रपुर, नवम्बर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया किया है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 5 वाहनों को सीज किया। सीज किए वाहनों ने तीन छोटे भार वाहन, एक बड़ा भार वाहन, एक यात्री वाहन शामिल है। नो पार्किंग में 25 वाहनों के चालान किए गए हैं। बिना हेलमेट के 15 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव में एक चालान किया गया है। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.