शामली, मई 12 -- कांधला। कांधला बुढ़ाना मार्ग पर बसो की संख्या सीमित होने के चलते सुबह के समय छात्र-छात्रा में अपने स्कूल कॉलेज तक समय से नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के ग्राम सुन्ना और डांगरोल में परिवहन सुविधाओं की बदहाली ने ग्रामीण छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। प्रतिदिन सुबह दर्जनों बच्चे डांगरोल बस अड्डे पर स्कूल जाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन समय पर कोई बस या अन्य साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ता है। परिवहन विभाग की लापरवाही का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बच्चे किसी तरह देरी से स्कूल पहुंच भी जाते हैं, लेकिन निर्धारित समय के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा गेट ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.