बागपत, मई 11 -- बागपत। जिले में हजारों की संख्या में व्यावसायिक वाहनों का संचालन वाहन स्वामियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इसमें काफी वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिनके द्वारा बीते दस सालों से परिवहन विभाग को टैक्स की राशि चुकता ही नहीं की गई है। यह राशि भी हजारों में नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये से ज्यादा की है। टैक्स वसूली को लेकर कई बार नोटिस जारी करने पर जहां 60 फीसदी वाहन चालकों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं जिसने जवाब दिया, उसमें किसी ने वाहन चोरी होने तो किसी ने वाहन के कंडम होने की बात कही। उधर परिवहन विभाग अब ऐसे बकाएदारों को लेकर राजस्व विभाग से मिलकर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। गौरतलब है कि जिले में आठ हजार से अधिक व्यावसायिक वाहनों का संचालन हो रहा है। जिनसे हर माह विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स जमा होता है, लेकिन टैक्स जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.