फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। त्योहार पर परिवहन विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए अभियान तेज कर रखा है। सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ सुभाष राजपूत, एआरएम राजेश कुमार की टीम ने बसों की चेकिंग की। टीम ने दिल्ली से फर्रुखाबाद और फर्रुखाबाद से जयपुर के मध्य संचालित बसों में जांच की। विभिन्न खामियों में छह बसों को बस अड्डे पर सीज कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य बसों का भी चालान किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलेगी। परिवहन विभाग का अभियान, 6 डग्गामार बसें सीज फ ोटो 35 परिचय- जांच पड़ताल करती परिवहन विभाग की टीम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.