परिवहन विभाग: हर शनिवार सार्वजनिक वाहनों से आएंगे अफसर-कर्मचारी
हल्द्वानी, मई 14 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन विभाग के हल्द्वानी संभाग ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने गुरुवार को नैनीताल, यूएसनगर और चम्पावत जिले के पांचों आरटीओ कार्यालयों को आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक परिवहन (बस, टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि) से कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।इस कार्यालयादेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ईंधन संरक्षण संबंधी संदेशों के क्रम में विभाग यह पहल कर रहा है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी और कर्मचारी इसे केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.